रूद्रपुर: संविधान के 75 साल पूरे होने पर विचार गोष्ठी का आयोजन! संविधान के प्रति समर्पण और प्रतिबद्ध होने का लिया प्रण
November 28, 2025
रुद्रपुर। दुनिया के सबसे मजबूत लोकतंत्र भारत के संविधान के 75 साल पूरे होने पर के द्वारा संविधान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें कार्यक्रम का शुभारंभ संविधान की प्रस्तावना को पढ़कर किया गया। रुद्रपुर शहर के तमाम बुद्धिजीवी व विभिन्न संगठन के कार्यकर्ता ने हिस्सा लिया। मुख्य वक्ता के रूप में शंकर चक्रवर्ती, डॉ राधा वाल्मीकि, एडवोकेट एस के सिंह, हरीश मौर्य, ललित मटियाली, कस्तूरी लाल तागरा,कमल श्रीवास्तव,गजेंद्र कुशवाहा, शेखर पाखी, सुशील गाबा, सुब्रत विश्वास के साथ-साथ सभी ने अपनी अपनी बात को बड़ी गंभीरता और शिष्टता से रखते हुए संविधान की व्याख्या की। वक्ताओं ने कहा कि हमारा संविधान प्रत्येक नागरिक को अभिव्यक्ति की आजादी देता है। हमारे संविधान में पक्षदृविपक्ष, सहमतिदृअसहमति सभी के लिए जगह है। हमारा संविधान देश के कमजोर, वंचित लोगों के लिए वरदान है।
