अमेठीः मिशन शक्ति 5.0! महिलाओं व बालिकाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
November 19, 2025
अमेठी। महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित मिशन शक्ति विशेष अभियान फेज-5.0 के अंतर्गत व्यापक जनजागरूकता अभियान निरंतर जारी है। इसी क्रम में 19 नवम्बर 2025 को “मिशन शक्ति अभियान 5.0” की थीम “सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश” के तहत जिलाधिकारी संजय चैहान के निर्देशानुसार तथा उपजिलाधिकारीध्प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी सात्विक श्रीवास्तव के नेतृत्व में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम कम्पोजिट विद्यालय बलभद्रपुर (विकास खंड जामों) एवं ग्राम पंचायत बदलापुर (विकास खंड संग्रामपुर) में आयोजित हुआ, जहां ग्राम बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की थीम पर आधारित जागरूकता सत्रों के माध्यम से महिला एवं बालिका सशक्तिकरण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मिशन शक्ति, वन स्टॉप सेंटर, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्यध्कोविड), स्पॉन्सरशिप योजना और निराश्रित महिला पेंशन योजना सहित अन्य योजनाओं के पम्पलेट वितरित कर व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। इसके साथ ही बच्चों से संबंधित प्रमुख मुद्दोंकृजैसे कुपोषण, स्वास्थ्य, बाल श्रम, शिक्षा, पोषण तथा सामाजिकध्क्षेत्रीय असमानताओंकृपर विस्तृत परिचर्चा की गई। उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को मिशन शक्ति से जुड़े फोल्डर एवं पम्पलेट प्रदान कर सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया। जनजागरूकता अभियान के दौरान महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरोंकृमहिला हेल्पलाइन 181, एम्बुलेंस सेवा 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930, वूमेन पावर हेल्पलाइन 1090 एवं आपातकालीन सेवा 112कृका व्यापक प्रचार किया गया। कार्यक्रम में अजय कुमार (बाल संरक्षण अधिकारी), गुलाब चन्द्र एवं दिनेश कुमार (आउटरीच कार्यकर्ता) उपस्थित रहे।
