Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः चिनहट द्वितीय वार्ड में सड़क निर्माण की खराब गुणवत्ता पर मंडलायुक्त और नगर आयुक्त का निरीक्षण, जिम्मेदारों पर कार्रवाई तेज


लखनऊ। मंडल प्रशासन द्वारा नागरिक सुविधाओं से संबंधित कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में चिनहट द्वितीय वार्ड के विकल्प खंड में हो रहे सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर प्राप्त शिकायतों के मद्देनजर बुधवार को मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने स्वयं निर्माण स्थल का निरीक्षण किया।

यह सड़क सुधार कार्य म०सं० 3ध्93 से 3ध्207, 3ध्194-एन, 3ध्215, 3ध्421 से 3ध्412, 3ध्406 से 3ध्400, 3ध्423 से 3ध्376, 2ध्178 से पार्क के चारों ओर तथा 1ध्5 से 1ध्9 तक किया जा रहा है। लखनऊ विकास प्राधिकरण से प्राप्त धनराशि तथा ई-निविदा प्रतिस्पर्धा में हुई बचत राशिकृकुल 27.58 लाख रुपयेकृसे यह कार्य प्रगतिधीन है।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त गौरव कुमार, स्थानीय पार्षद शैलेंद्र वर्मा, अपर नगर आयुक्त नम्रता सिंह, जोनल अधिकारी शिल्पा कुमारी, अधिशासी अभियंता (सिविल) जोन-4, स्थानीय पार्षद और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान लोगों ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाए तथा अधिकारियों के सामने अपनी शिकायतें रखीं।

अधिकारियों ने मंडलायुक्त को बताया कि सड़क पर अभी केवल पैचवर्क के रूप में डीबीएम (डेंस बिटुमिनस मैकाडम) की परत डाली गई थी, जबकि अंतिम परत अर्थात बीसी (बिटुमिनस कंक्रीट) बिछाना अभी बाकी था। इसी बीच कुछ स्थानों पर उपयोग की गई सामग्री की गुणवत्ता अधोमानक पाई गई, जिसे नगर निगम ने अपने विभागीय गैंग के माध्यम से तत्काल हटवा दिया है।

नगर निगम द्वारा निर्माण में लापरवाही पाए जाने पर ठेकेदार पर 50,000 रुपये का अर्थदंड लगाया गया है। साथ ही, ठेकेदार को एक वर्ष के लिए डिबार (प्रतिबंधित) करने की कार्रवाई भी की गई है, जिससे वह आगामी किसी भी निगम कार्य में भाग नहीं ले सकेगा। इसके साथ ही संबंधित ठेकेदार के खिलाफ स्थानीय थाने में विभिन्न धाराओं में एफआईआर भी दर्ज कराई जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |