Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बाराबंकीः सीडीओ ने परखी स्कूल व अमृत सरोवर की व्यवस्थाएं


मसौली/बाराबंकी। मुख्य विकास अधिकारी अन्ना सूदन ने बुधवार को खण्ड विकास अधिकारी संदीप कुमार श्रीवास्तव के साथ ग्राम पंचायत मुबारकपुर पहुंचकर विभिन्न विकास कार्यों व मूलभूत सुविधाओं का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने पंचायत भवन सहित कई स्थलों की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया।सीडीओ   ने पहले ग्राम पंचायत के अमृत सरोवर का निरीक्षण किया और उसके रख-रखाव व साफ-सफाई की स्थिति देखी। इसके बाद उन्होंने प्राथमिक विद्यालय व कम्पोजिट विद्यालय पहुंचकर शैक्षणिक व्यवस्था तथा मिड-डे मील (एमडीएम) की गुणवत्ता की जांच की। भोजन की क्वालिटी को लेकर छात्रों से सीधे बातचीत कर फीडबैक भी लिया।मतदाता सूची पुनरीक्षण (एसआईआर) के अंतर्गत चल रही कार्रवाई के बारे में सीडीओ ने बीएलओ से जानकारी प्राप्त की और स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी मतदाता का फॉर्म दो स्थानों से न भरा जाए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का कार्य अत्यंत संवेदनशील है, इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।निरीक्षण के दौरान एडीओ पंचायत जानकीराम, एसबीआई के मदन गोपाल कनौजिया, पंचायत सचिव राम प्रकाश वर्मा, रोजगार सेवक हेमन्त सहित कई ग्रामवासी मौजूद रहे। अधिकारियों ने ग्राम पंचायत स्तर पर चल रहे कार्यों को और बेहतर तरीके से संचालित करने के लिए आवश्यक दिशादृनिर्देश भी दिए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |