Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

शुकुलबाजार: सरदार पटेल जयंती पर निकली भव्य एकता शोभायात्रा


शुकुलबाजार/अमेठी। रविवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर कस्बे में एक विशाल एकता शोभायात्रा निकाली गई।  एकता यात्रा में हजारों लोगों की उपस्थिति में  यात्रा पाण्डेय गंज से शुरू होकर मवैया चैराहा स्थित नव्या मैरिज लॉन तक पहुँची इस यात्रा में हर वर्ग के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।यात्रा के दौरान कई स्थानों पर बुलडोजर से पुष्पवर्षा कर आए हुए अतिथियों का स्वागत किया गया। अचानक होने वाली इस पुष्पवर्षा से माहौल रोमांचित हो उठा और लोग ‘भारत माता की जय’, ‘सरदार पटेल अमर रहें’ के नारों से वातावरण गुंजायमान करते रहे। आयोजकों के अनुसार यात्रा में हजारों से अधिक लोग शामिल हुए, जिससे क्षेत्र में मानो उत्सव जैसा माहौल  दिखाई दियाशोभायात्रा के समापन पर नव्या मैरिज लॉन में आयोजित विशाल सभा के मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री अभिजीत मिश्र ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनुच्छेद 370 हटाकर उस अखंडता को पुनर्स्थापित किया है, जिसकी परिकल्पना सरदार पटेल ने आजादी के बाद की थी। उन्होंने कहा कि पटेल ने रियासतों का विलय कर भारत को एक सूत्र में बांध दिया था, वहीं आज केंद्र सरकार ने ऐतिहासिक निर्णय लेकर राष्ट्रीय एकता को और मजबूती प्रदान की है।अभिजीत मिश्र ने कहा कि “एकता यात्रा न सिर्फ सरदार पटेल को श्रद्धांजलि है, बल्कि यह राष्ट्र के प्रति सामूहिक संकल्प का प्रतीक भी है। 370 हटने के बाद भारत नए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है और यह यात्रा उसी भावना का उत्सव है।”कार्यक्रम का सफल आयोजन क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक सुरेश पासी के नेतृत्व में हुआ। मंच पर जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश मसाला, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष गिरीश चंद शुक्ला , मंडल अध्यक्ष शंकर बक्श सिंह, डॉक्टर ओंकारनाथ सिंह, प्रधान संघ के अध्यक्ष सतीश मिश्रा, जगदीश पाल ,सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |