बाराबंकी। पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों वांछित अभियुक्तों व वारंटियों के खिलाफ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने एक शातिर चोर तथा दो वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया , जबकि 15 लोगों के खिलाफ पुलिस ने शांति भंग की धाराओं के तहत कार्यवाही की।
कोठी थाना पुलिस ने शातिर चोर सोनू पुत्र मंशाराम निवासी ग्राम बक्शावा, थाना कोठी को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी की 02 अदद चांदी की पायल व 05 अदद अंगूठी पुलिस ने बरामद की । पुलिस पूछताछ में पता चला कि अभियुक्त सोनू ने जुलाई माह में ग्राम उस्मानपुर स्थित एक बंद पड़े घर का ताला तोड़कर सोने का हार, मांग बेंदी, झुमकी, सोने की तीन अंगूठी, नथ, सोने की बाली, चांदी की तीन जोड़ी पायल, चांदी का हथफूल व 4500 रुपये नकद चोरी किए थे। बरामद आभूषण हुई चोरी की घटना से जुड़े है। बचा सामान अभियुक्त ने किसी अज्ञात व्यक्ति को बेचने की बात कबूली है।जबकि कोठी पुलिस ने ही
बीएनएस में वांछित चल रहे अभियुक्त विनय कुमार रावत पुत्र रामतीरथ निवासी ग्राम मोहब्बतपुर पट्टी, थाना कोठी, को भी गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की।
.jpg)