Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीतः एकता पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, महामंडलेश्वर स्वामी प्रवक्तानंद ने व्यक्त किया हृदय से आभार! सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर निकली ऐतिहासिक यात्रा अतिथियों के विचारों ने बढ़ाई शोभा


पीलीभीत/बरखेड़ा। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर मंगलवार को बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र में निकली भव्य एकता पदयात्रा अभूतपूर्व जनसैलाब का साक्षी बनी। यात्रा के आरंभ में ही महामंडलेश्वर एवं विधायक स्वामी प्रवक्तानंद महाराज ने प्रेरणादायी उद्बोधन देते हुए क्षेत्रवासियों के उत्साह और सहभागिता पर गहरी प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के देवतुल्य नागरिकों, वृद्धजनों, युवाओं, विद्यार्थियों, मातृशक्ति, बहनों और संगठन के सभी कार्यकर्ताओं ने जिस अनुशासन और समर्पण के साथ सहभागिता की, वह पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है।

उन्होंने सभी का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरदार पटेल की जयंती पर निकली यह पदयात्रा न केवल राष्ट्रीय एकता और समरसता का संदेश देती है, बल्कि युवाओं में राष्ट्रभाव को और प्रबल करती है।

मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने पदयात्रा को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि सरदार पटेल के विचार भारत की एकता और अखंडता के आधार स्तंभ हैं। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग की भागीदारी ने इस आयोजन को अविस्मरणीय बना दिया है।

विशिष्ट अतिथि प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा कि लौहपुरुष सरदार पटेल ने राष्ट्र को एक सूत्र में पिरोने का जो कार्य किया, वह अतुलनीय है। यह पदयात्रा उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने युवाओं के उत्साह की विशेष सराहना की।

जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने कहा कि सामाजिक समरसता और भाईचारा किसी राष्ट्र की प्रगति की मूलधारा है। यह पदयात्रा संगठन को नई ऊर्जा देने वाला अवसर है और सरदार पटेल की सीख हमें सदैव राष्ट्रहित में खड़े रहने की प्रेरणा देती है।

पदयात्रा में 5,000 से अधिक लोग शामिल हुए। महिलाओं, युवाओं, किसानों, छात्रों और वरिष्ठ नागरिकों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया।

महामंडलेश्वर स्वामी प्रवक्तानंद महाराज के नेतृत्व में निकली पदयात्रा पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और गणमान्य लोग जैसे सोनू वाल्मीकि, दिनेश पटेल, प्यारेलाल कश्यप, श्याम बिहारी भोजवाल, नागेंद्र प्रताप सिंह गंगवार, अशोक कुमार गुप्ता ‘पप्पन’, अमनदीप मिश्रा, अशोक कुमार गंगवार, संजीव कुमार गंगवार, देव कुमार मौर्या, अमित कुशवाहा, सत्यपाल वर्मा, चंद्रपाल दिवाकर, प्रेमशंकर वर्मा, हरिराम सोनकर, हरेंद्र कुमार, नंदलाल लोधी, धर्मेंद्र कुमार वर्मा, मूलचंद गंगवार, अशोक लोधी, राजू लोधी, मिथुन कश्यप सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।

स्थानीय प्रशासन के सहयोग और कार्यकर्ताओं के अनुशासित व्यवस्थापन के कारण पूरी यात्रा शांति, उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुई।कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं और उपस्थित जनसमूह का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।यह पदयात्रा बरखेड़ा क्षेत्र में सामाजिक एकता, राष्ट्रभाव और संगठनात्मक ऊर्जा का प्रतीक बनकर यादगार साबित हुई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |