Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीत: दरगाह धुंधरी में 12वां उर्स-ए-मकसूदुल औलिया संपन्न! कुल शरीफ की रस्म अदायगी, सूफियाना कलाम ने बांधा समा


अमरिया/पीलीभीत। अमरिया क्षेत्र के गांव धुंधरी स्थित दरगाह मकसूदुल औलिया पर हजरत ख्वाजा सूफी मकसूद हसन शाह रहमतुल्लाह अलैह का 12वां सालाना उर्स सोमवार-बुधवार तक अकीदतमंदों की भारी भीड़ के बीच संपन्न हुआ। दरगाह के सज्जादानशीन हजरत सूफी शाकिर हुसैन मियां की सरपरस्ती में आयोजित उर्स में जिले सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।उर्स की शुरुआत जिक्र, सलातो सलाम, चादरपोशी और शबेदारी कार्यक्रमों के साथ हुई। रातभर चली महफिल में नात और मनकबत ने रूहानी माहौल तैयार किया। कव्वाल हजरत ने सूफियाना कलाम पेश कर समा बांध दिया। बुधवार दोपहर 11 बजे हाफिज शादाब मकसूदी ने तिलावत-ए-कुरान से कुल शरीफ की रस्म का आगाज किया। इसके बाद शजरा शरीफ और कव्वाली का दौर चलता रहा।कुल शरीफ के बाद सज्जादानशीन हजरत सूफी शाकिर हुसैन मियां ने मुल्क व कौम की खुशहाली तथा अमन-चैन के लिए विशेष दुआ की। उन्होंने लोगों से पैगंबर-ए-इस्लाम की तालीम पर चलने, पड़ोसियों से भलाई करने और मां-बाप की खिदमत करने की नसीहत की।उर्स में अजमेर शरीफ दरगाह के सज्जादानशीन हजरत असद मियां और निजामुद्दीन औलिया दिल्ली के सज्जादानशीन अजमल मियां निजामी भी शरीक हुए। इसके अलावा मौलाना सूफी अजीमुद्दीन, जमील अहमद, पूर्व चेयरमैन अकील अहमद, जिला पंचायत सदस्य असलम जावेद, नदीम भाई, इरफान हुसैन, मोहम्मद साबिर, मोहम्मद अरमान कादरी, मोहम्मद तारिक, दिलशाद अहमद, पूर्व प्रधान अशफाक अंसारी, हाजी इमरान, सफीकुल हसन और डॉक्टर मुबारिक हुसैन सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। रूहानी माहौल के बीच उर्स का समापन दुआओं के साथ किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |