गोण्डा। इटियाथोक बाजार में स्थित श्री हनुमान मंदिर से मां संतोषी की मूर्ति का चांदी का मुकुट चोरी हो गया था, लेकिन बाद में वह मंदिर के अंदर ही फेंका हुआ पाया गया। मामला बुधवार शाम 8 बजे का है, जब पुजारी पंडित प्रयागदत्त तिवारी ने मूर्ति से चांदी का मुकुट गायब होने की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली।बृहस्पतिवार भोर में पुजारी को मुकुट मंदिर के अंदर पड़ा मिला, जिससे स्थानीय लोगों का गुस्सा शांत हुआ।
पुलिस के अनुसार, मुकुट मंदिर के अंदर ही फेंका हुआ मिला है, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि चोरी करने वाला व्यक्ति शायद मंदिर के आसपास रहने वाला ही कोई व्यक्ति हो सकता है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।
