Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

गोण्डाः मेधावी छात्रों ने विद्यालय का बढ़ाया मानरू एस.आर.सी. मेमोरियल कान्वेंट स्कूल के पूर्व छात्रों ने हासिल की बड़ी सफलता


इटियाथोक/गोण्डा। एस.आर.सी. मेमोरियल कान्वेंट स्कूल, इटियाथोक के पूर्व छात्रों ने अपनी प्रतिभा और मेहनत से विद्यालय का नाम रोशन किया है। अंबरीश कुमार तिवारी का केंद्रीय लोक निर्माण विभाग में जूनियर इंजीनियर पद पर चयन हुआ है, जबकि शिव नारायण शुक्ल को मारुति सुजुकी में इंजीनियर पद पर चुना गया है। शिवानी शुक्ला ने भी योग्यता प्रदायी परीक्षा में सफलता प्राप्त की है।विद्यालय प्रशासन ने तीनों मेधावी छात्रों को सम्मानित किया और उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। प्रबंधक राकेश चतुर्वेदी और सचिव पंकज शुक्ला ने कहा कि इन छात्रों की उपलब्धियाँ विद्यालय के लिए गर्व का विषय हैं और आने वाले विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा स्रोत बनेंगी। विद्यालय परिवार ने तीनों छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |