Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

गोण्डाः आई.जी.अमित पाठक द्वारा परिक्षेत्रीय नोडल अधिकारियों के साथ किया गया वर्चुअल मीटिंग! मिशन शक्ति अभियान के क्रियान्वयनध् प्रगति के बारे में की गयी समीक्षा


गोण्डा। पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र गोण्डा अमित पाठक द्वारा दिनाँक 23.10.2025 को शिविर कार्यालय में परिक्षेत्रीय जनपदों के मिशन शक्ति अभियान के  नोडल अधिकारी गण के साथ वर्चुअल मीटिंग (गूगल मीट) कर अभियान के अन्तर्गत की गयी कृत कार्यवाहियों एवं महिला एवं बालिकाओं को जागरुक किये जाने हेतु चलाये जा रहे कार्यक्रमों की समीक्षा कर सर्वसम्बन्धित को निम्नांकित दिशा-निर्देश दिए गए।

एन्टी रोमियों स्क्वाड द्वारा स्कूल-कालेजों व सार्वजनिक स्थानों का नियमित भ्रमण कर शोहदों, स्टंटबाजों के विरुद्ध नियमित कार्यवाही की जाए। उ0प्र0 शासन द्वारा चलाये जा रहे “बहू-बेटी सम्मेलन” का जनपद के थाना क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजन कराया जाए।

मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत यातायात नियमों का पालन ना करने वाले वाहनों, चालकों के विरुद्द कार्यवाही की जाए।

पुलिसकर्मी संवेदनशीलता एवं सेवा भाव के साथ कार्य करें ताकि जनता में पुलिस के प्रति विश्वास एवं सहयोग की भावना को और मजबूत किया जा सके। शिकायतकर्ताओंध्पीड़िताओं की समस्याओं के समाधान से पहले उनसे जुड़ी मूलभूत जानकारियों का विवरण तैयार कर लिया जाए। जनजागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से उ0प्र0 सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं एवं विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों- वीमेन पावर लाइन-1090 महिला हेल्प लाइन,181चाइल्ड लाइन,1098 स्वास्थ्य सेवाएं,102ध्108 व मुख्यमंत्री हेल्प लाइन,1076 आदि के बारे में महिलाओं एवं बालिकाओं को जानकारी प्रदान कर जागरुक किया जाए। एंटी रोमियो टीम की सक्रियता को बढाया जाए तथा मिशन शक्ति अभियान की मॉनीटरिंग कर  कार्यवाही सुनिश्चित करायी जाए। मिशन शक्ति अभियान से सम्बन्धित इस गूगल मीट में परिक्षेत्रीय जनपदों के नोडल अधिकारी गण द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |