Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः अवधी को गायकी में पिरोकर रवि बढ़ा रहें हैं देश विदेश में बेल्हा का गौरव ! बेल्हा पहुंचे पार्श्व गायक रवि त्रिपाठी का हुआ स्वागत सम्मान


प्रतापगढ़। अवधी को अपने गायकी में पिरोकर बेल्हा का गौरव देश विदेश में बढ़ा रहें,गायकी का मूल मंत्र सुप्रसिद्ध गायक सुरेश वाडकर से सीखने वाले अभिनेता पार्श्व गायक रवि त्रिपाठी दीपावली पर्व पर मुम्बई से बेल्हा पहुंचे। यहां पर उन्होंने अपनों के बीच मुलाकात की,जहां पर लोगों ने स्वागत सम्मान किया। मंगलवार को पार्श्व गायक रवि अपने पिता श्रीकृष्ण त्रिपाठी के साथ रानीगंज तहसील क्षेत्र के बाबू पट्टी में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होकर देर शाम नगर क्षेत्र के पूरे ईश्वर नाथ निवासी अधिवक्ता शिवेश कुमार शुक्ल के आवास पहुंचे,जहां पर भारतीय भाषा अभियान के जिला संयोजक अधिवक्ता महेश कुमार गुप्ता एवं अधिवक्ता परिषद के महामंत्री शिवेश कुमार शुक्ल सहित अन्य लोगों ने उन्हें प्रभु श्रीराम का चित्र व अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत सम्मान किया। इस मौके पर पार्श्व गायक रवि त्रिपाठी ने अपने जिले में अपनों से स्नेह और सम्मान पाकर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि आज कामयाबी के जिस मुकाम पर हम पहुंचे हैं,यहां के लोगों के स्नेह प्यार का ही परिणाम है। इस दौरान उनके द्वारा अवधी में पिरोये गायकी बड़ा मजा बा गांव में,मांझी गावें नाव में व कथरी तोहार गुन ऊ जानै जे करै गुजारा कथरी मा के साथ ही अभी बीते जुलाई माह में पूरे देश में एक साथ रिलीज हुई हिंदी फिल्म संत तुकाराम पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि बेल्हा की इस उर्वरा मिट्टी में प्रतिभाओं की कमी नहीं है,जरुरत है तो उन्हें निखारने की। उन्होंने बताया कि यहां की छिपी प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से ही लालगंज में संगीत विद्यालय संचालित किया। इस दौरान प्रमुख रूप से रवीन्द्र शुक्ल, सर्वेश मिश्र, चंद्र मणि, राजमणि, गुरूमणि,अमर सहित आदि मौजूद रहे।

बता दें कि पार्श्व गायक रवि त्रिपाठी संगीत और लाइव शो परफॉर्मर में अपनी अद्भुत प्रतिभा से दर्शकों का दिल जीता है। इतना ही नहीं चीन के गुआंगझाऊ में आयोजित एशियन गेम्स 2010 के समापन समारोह में 4000 चाइनीज सहयोगी कलाकारों के साथ भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वह इंडियन आइडल 2 के मेगा फाइनलिस्ट रहे हैं और एनडीटीवी रामायण सीरियल में रविंद्र जैन के लिए अनेकों गाने गा चुके हैं।देवों के देव महादेव और शिरडी साईं बाबा जैसे प्रसिद्ध धारावाहिकों में नागेंद्रहराय और ओम जय साईनाथ जैसे प्रसिद्ध गीत रवि गाये है। इतना ही नहीं अक्षय कुमार की फिल्म चांदनी चैक टू चाइना में बप्पी लहरी के लिए गाना गा चुके हैं। नेहा कक्कड़ के साथ ष्क्लोजअप परफॉर्मरष् नामक रियलिटी शो के होस्ट रहे हैं। दूरदर्शन और वेव ओटीटी पर प्रसारित हो रहे फौजी -२ वेब सीरीज में रवि त्रिपाठी का गाया गीत मिजाज बड़ा काफी पसंद किया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |