प्रतापगढ़। ष्होनहार वीरवान होत चीकने पातष् की कहावत को चरितार्थ करते हुएथाईलैंड देश के पटाया स्टेडियम में ज्10 क्रिकेट सीरीज का फाइनल मैच जीतकर लौटे शिवम यादव का बुधवार को सदर विधायक राजेन्द्र कुमार मौर्य ने गांव में आयोजित सम्मान समारोह में माल्यर्पण करने के साथ ही अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। ये मैच टीम इंडियन लायंस और थंडर बफैलो के बीच पटाया स्टेडियम में खेला गया था। जिसमें इंडियन लायन्स टीम विजयी हुई थी। जीत के उपलक्ष्य में आयोजित सम्मान समारोह में सैकड़ों की संख्या में सम्मानित लोगों ने भी माला पहनाकर शिवम यादव का स्वागत किया।
जिले के कोहड़ौर थाना क्षेत्र के सतेवर (सहाईपुर) गांव के युवा क्रिकेटर शिवम यादव ने अपनी लगन और मेहनत के दम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान बनाई है। शिवम यादव हाल ही में थाईलैंड में आयोजित अंतरराष्ट्रीय टी टेन क्रिकेट सीरीज का फाइनल जीतकर लौटे हैं। स्थानीय स्तर से अपने खेल के सफर की शुरुआत करने वाले शिवम यादव आज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट ग्राउंड तक पहुँचे हैं। यह न सिर्फ उनके लिए बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने यह साबित किया है कि अगर जुनून और लगन हो, तो गांव की मिट्टी से निकला हुआ युवा भी दुनिया के किसी भी कोने में अपनी पहचान बना सकता है। शिवम ने बताया कि उनकी सफलता के पीछे उनके पिता सन्तोष यादव व मैनेजर रोहित चैहान (विंग स्पोर्ट्स मैन) का अहम योगदान है। कार्यक्रम में रंगबहादुर सिंह, फौजी काका, राजेश जायसवाल, राहुल सिंह , अजय यादव, राधेश्याम, संजय, अजय सिंह, राकेश यादव, अनिल, प्रवीण व टिंकू यादव, जय सिंह, गुड्डु सिंह, रामबहादुर पटेल समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
