Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बाराबंकी: जुआ खेलने को लेकर उपजे विवाद मे दो भाई घायल


सिरौलीगौसपुर/बाराबंकी। कोतवाली बदोसरांय क्षेत्र के ग्राम मरकामऊ में जुआ खेलते समय हार-जीत को लेकर विवाद खूनी झड़प में बदल गया। विपक्षियों ने दो सगे भाइयों को लाठी-डंडों व सरिया से पीटकर लहूलुहान कर दिया।

पीड़ित अंकित मौर्या पुत्र साधूराम मौर्या ने कोतवाली बदोसरांय में तहरीर दी है कि 21 अक्टूबर की रात करीब साढ़े आठ बजे सौरभ मौर्या व बाबू कनौजिया निवासी थाना मसौली उसके घर के पास शराब पीकर जुआ खेल रहे थे। इसी दौरान गांव के बब्लू चैहान, झब्बू, भवन चैहान व पैरु सुरक्षित चैहान आदि वहां पहुंचे और विवाद करने लगे। बीच-बचाव करने पर विपक्षियों ने अंकित मौर्या व उसके भाई अंकुल मौर्या पर लाठी-डंडों व सरिया से हमला कर दिया, जिससे दोनों के सिर व चेहरे पर गंभीर चोटें आईं।घटना के बाद दोनों भाइयों के शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों घायलों को उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर भेजा है।इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक बदोसरांय अजीत कुमार विद्यार्थी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |