Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः मिलेट्स महोत्सव में किसानों ने विभिन्न प्रकार के मिलेट्स से बने स्वादिष्ट व्यंजनों का लिया आनंद! किसान भाई मिलेट्स फसलों का अपने खेतों में उत्पाद कर अपनी आय में करें वृद्धि-विधायक विश्वनाथगंज


प्रतापगढ़। कृषि भवन के परिसर में जनपद के कृषको को मिलेट्सध्श्री अन्न के उपभोग के प्रति जागरूक करने हेतु दो दिवसीय जनपद स्तरीय मिलेट्स महोत्सव मेला एवं मिलेट्स रेसीपी एवं उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ विधायक विश्वनाथगंज जीतलाल पटेल द्वारा किया गया। शुभारम्भ के दौरान सांसद प्रतिनिधि बी0एल0वर्मा, विधान परिषद सदस्य सदस्य प्रतिनिधि अभिमन्यु सिंह व अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे। इसके उपरान्त उपस्थित अतिथियों द्वारा प्रदर्शनी स्टाल का अवलोकन किया गया। इस दौरान विधायक विश्वनाथगंज द्वारा लौहपुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल जी के 150वीं जंयती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर कार्यक्रम में उपस्थित समस्त लोगो को राष्ट्रीय एकता दिवस पर एकता की शपथ दिलवाई गयी। इस अवसर पर विधायक विश्वनाथगंज ने अपने संबोधन में सबको एकजुट रहने का अनुरोध किया, जिससे राष्ट्रीय एकता बनी रहे तथा राष्ट्र मजबूत हो सके। इसके अतिरिक्त उनके द्वारा मिलेट्स प्रदर्शनी स्टाल एवं उत्पाद की सराहना की गयी तथा कृषको की अधिक संख्या में मौजूदगी देखकर कृषि विभाग द्वारा ऐसा भव्य आयोजन करने पर विभाग की सराहना की गयी तथा कृषकों से मिलेट्स को अपनाने का अनुरोध किया गया, उनके द्वारा कृषको को मिलेट्स के महत्व के बारे में जानकारी दी गयी। उन्होने किसान भाईयों से कहा कि मिलेट्स फसलों का अपने खेतों में अधिक से अधिक उत्पाद करें और अपनी आय में वृद्धि करें। मोटा अनाज गुणों का खजाना है और इसे खेतां में उगाना सस्ता एवं सुगम है। 

इस अवसर पर उप कृषि निदेशक विनोद कुमार यादव ने विभाग द्वारा संचालित योजनाओ तथा मिलेट्स के महत्व के बारे में जानकारी दी। जिला कृषि अधिकारी अशोक कुमार द्वारा कृषको को आश्वस्त किया गया कि जनपद में बीज एवं उर्वरको की पर्याप्त उपलब्धता है तथा किसान जनपद के बीज भण्डारो से ऑनलाइन बुकिंग कराकर निःशुल्क सरसो का मिनीकिट प्राप्त कर सकते है।

मिलेट्स महोत्सव कार्यक्रम में कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य, ऑगनबाडी सहित अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानो सहित कुल 20 प्रदर्शनी स्टाल भी लगाये गये। शकील अहमद प्रो0 एग्री क्लीनिक एग्री बिजनेस सेन्टर जोगापुर द्वारा स्टाल के माध्यम से कृषको रागी की इमरती, फुल्की तथा बाजरे का लड्डू, इडली, दही बड़ा तथा ढोकला बनाकर खिलाया गया। इसके अतिरिक्त वेकेन्टश चिलिबिला एवं सरल अन्न एफ0पी0ओ0 बिहारगंज द्वारा भी मिलेट्स उत्पाद की प्रदर्शनी लगाकर अपने स्टाल के माध्यम ज्वार, बाजरा, रागी का आटा तथा बिस्कुट एवं अन्य उत्पाद मेले में आये लोगो को उपलब्ध कराया गया। कार्यक्रम में लोकगायिका प्रतिमा यादव अम्बेडकर नगर द्वारा अपने कलाकारो के साथ मिलेट्स एवं कृषि संबधी विषयो पर बहुत ही मनमोहक प्रस्तुति दी गयी। उनके द्वारा अपने गीत के माध्यम से मिलेट्स के महत्व को बताया गया। कृषि विज्ञान केन्द्र कालाकांकर के वैज्ञानिको एवं अन्य प्रशिक्षको, एफ0पी0ओ0 व प्रगतिशील कृषको के द्वारा मिलेट्स फसल के संबध में जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में मिशन शक्ति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कृषि सखी एवं ऑगनबाडी कार्यकर्ती, महिला समूह द्वारा प्रतिभाग किया गया। महिला समूह की संचालिका सरोजा सिंह द्वारा अपने समूह के द्वारा बनाये गये मिलेट्स एवं अन्य उत्पाद का स्टाल के माध्यम से प्रस्तुति की गयी।

कार्यक्रम में जनपद के समस्त विकास खण्ड के कृषको द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम में भूमि संरक्षण अधिकारी चमन सिंह एवं अन्य विभागो के अधिकारी तथा सहायक जिला कृषि रक्षा अधिकारी वीर विक्रम सिंह सहित अजय सिंह, विजय कुमार सिंह, विनोद कुमार सिंह तथा शारदाकान्त तिवारी तथा कृषि विभाग के समस्त कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन समस्तकृषको, मीडिया, संगीत पार्टी एवं स्टाल लगाने वाले विभागो व अन्य सदस्यो को आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन जनपदीय सलाहकार सुनील कुमार सिंह द्वारा किया गया ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |