Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः भाजपाइयों ने किया भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को याद, उनकी 150वीं जन्म जयंती पर निकाली पदयात्रा


प्रतापगढ़। जिले में शुक्रवार को भारतरत्न, लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जन्म जयंती के अवसर पर रन फॉर यूनिटी पदयात्रा शहीद उद्यान से शुरू होकर पुलिस लाइन चैराहे तक निकली गई। वहां स्थित सरदार पटेल जी की मूर्ति पर मालार्पण किया गया।

बतौर मुख्य अतिथि पूर्व महाअधिवक्ताध् पूर्व सांसद राघवेन्द्र सिंह जी ने उनको याद करते हुए कहा कि आज का दिन राष्ट्रीय एकता दिवस यानी नेशनल यूनिटी डे के रूप में भी मनाया जाता है। सरदार पटेल एक ऐसे नेता थे जिन्होंने केवल अपनी इच्छाशक्ति और राजनीतिक बुद्धि के बल पर 562 रियासतों को एकजुट कर भारत को टूटने से बचाया था। यही कारण है कि उनके मजबूत नेतृत्व की वजह से उन्हें लौहपुरुष भी कहा गया। पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि किसी भी देश का आधार उसकी एकता और अखंडता में निहित होता है और सरदार पटेल देश की एकता के सूत्रधार थे। इसी वजह से उनके जन्मदिन को राष्ट्रीय एकता दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इसकी शुरुआत 2014 में हुई थी। सन 1991 में सरदार पटेल को मरणोपरान्त श्भारत रत्नश् से सम्मानित किया गया था।

सदर विधायक राजेन्द्र कुमार मौर्य ने बताया कि मोदी सरकार ने 31 अक्टूबर 2018 में गुजरात में नर्मदा के सरदार सरोवर बांध के सामने विश्व की सबसे ऊंची मूर्ति “स्टेच्यू ऑफ यूनिटी” पटेल जी को समर्पित की गई है जोकि “देश की एकता में उनके योगदान” को इंगित करती है। सरदार वल्लभभाई पटेल की यह प्रतिमा 182 मीटर ऊंची लौह प्रतिमा है। यह विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा है।

जिला अध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव ने उनको याद करते हुए कहा कि आजाद भारत में सरदार पटेल पहले व्यक्ति थे जिन्होंने भारतीय सिविल सेवाओं के महत्व को बखूबी समझा और भारतीय संघ के लिए उसकी निरंतरता को आवश्यक बताया। यह सरदार पटेल का ही विजन था कि भारतीय प्रशासनिक सेवाएं देश को एक रखने में अहम भूमिका निभाएगी।उन्होंने सिविल सेवाओं को स्टील फ्रेम कहा था। भारत की संविधान सभा में वरिष्ठ सदस्य होने के नाते सरदार पटेल संविधान को आकार देने वाले प्रमुख नेताओं में से एक थे। वे प्रांतीय संविधान समितियों के अध्यक्ष थे।

जिला प्रवक्ता राघवेन्द्र शुक्ल ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी प्रतापगढ़ ने सभी बूथों पर सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया एवं उनको याद करते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि विशाल विक्रम सिंह, पूर्व जिलाध्यक्षओम प्रकाश त्रिपाठी,भाजपा नेता राकेश सिंह,जिला महामंत्री राजेश सिंह, जिला मंत्री नितिन केसरवानी,आलोक गर्ग,अभिषेक वैश्य,ओम प्रकाश पांडे गुड्डू, दिनेश सिंह दिन्नु, रुचि केसरवानी, नीरज ओझा, सुनील गोयल, सुनील दुबे सहित पदाधिकारीध्कार्यकर्ता  उपस्थित रहे स उक्त जानकारी जिला सह मीडिया प्रभारी देवेश त्रिपाठी ने दी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |