Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

संग्रामपुर: बच्चो के मध्यान्ह भोजन मे लापरवाही, अधिकारी नाराज


संग्रामपुर/अमेठी। जिले के विकासखंड संग्रामपुर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पूरे खौंसी भोजन प्रधानाध्यापक अरुण कुमार यादव उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बनाए गये मध्याह्न भोजन के नियम का अनुपालन न करके अपने मन मर्जी से काम करते हैं।यही कारण है कि सरकारी विद्यालय होते हुए भी बच्चों को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बनाए गये नियमों के लाभ से वंचित रह जा रहे हैं। सोमवार को क्षेत्र में तैनात खंड शिक्षा अधिकारी शशांक मिश्रा ने अपने निरीक्षण दौरे में देखा कि इस विद्यालय में चावल और सब्जी बच्चों के सामने परोसा गया। जबकि सोमवार को फल के साथ रोटी सब्जी बनाकर बच्चों को परोसने का नियम बनाया गया है। नियम का अनुपालन न करने पर खंड शिक्षा अधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय पूरे खौंसी पर विभागीय कार्यवाही करते हुए नोटिस जारी कर दिया। खंड शिक्षा अधिकारी शशांक मिश्रा ने बताया की विद्यालय में अच्छी शिक्षा के साथ बच्चों को अच्छा भोजन उपलब्ध कराने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मानक बनाया गया है लेकिन क्षेत्र के कुछ ऐसे विद्यालय हैं इसमें बड़ी लापरवाही देखी जा रही है। इन विद्यालयों में तैनात प्रधानाध्यापक पर कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में भोजन की अनियमितता पाये जाने वाले लापरवाही के लिए क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पूरे खौसी  के प्रधानाध्यापक अरुण कुमार यादव वह नोटिस जारी कर दी गई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |