संग्रामपुर: 500 से अधिक मरीज का हुआ इलाज
October 27, 2025
संग्रामपुर/अमेठी। सोमवार को जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर में 500 से अधिक मरीजों का ओपीडी के तहत इलाज किया गया जिसमें एक दर्जन से अधिक गर्भवती महिलाएं शामिल हैं। आज पंजीकृत 305 मरीज हुए शेष पुरानी पर्ची पर ओपीडी के तहत मरीज आए जिन्हें निशुल्क जांच के बाद निशुल्क दवा दी गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर प्रभारी डॉक्टर संतोष सिंह ने बताया कि आज ओपीडी के तहत 9 मरीज को भर्ती करके इलाज किया गया 40 मरीज का एक्सरे हुआ लगभग पचास ऐसे मरीज जिनकी जांच लैब के तहत हीमोग्लोबिन, टाइफाइड,सुगर, आरती साधारण जांच की गई। इनमें 12 गर्भवती महिलाएं भी शामिल हैं। ओपीडी में उपस्थित डॉक्टर संतोष सिंह डॉक्टर हिमालय आनंद डॉक्टर यशवन्त राव, फार्मासिस्ट बृजेन्द्र यादव, ऑपरेटर मनोज कुमार, लैब टेक्नीशियन वीरेंद्र वर्मा, लैब असिस्टेंट मुकेश कुमार, वार्ड ब्वाय संजय पाठक आदेश महिला स्वास्थ्य टीम भी शामिल है।
