Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

शाहबाद: किसान नेता पर जानलेवा हमला करने के अभियोग में एक और वाँछित अभियुक्त गिरफ्तार


शाहबाद।बीती 19 अक्टूबर को वादी भूप सिंह की लिखित  तहरीर के आधार पर अभियुक्तगण रंजीत यादव, संजीव यादव, राजकुमार यादव,निर्दोष यादव, कमल सिंह, राजवीर, गौस मोहम्मद एहसान खांन पुत्र अबरार खान निवासीगण चकरपुर कदीम थाना शाहबाद रामपुर व कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा वादी के भतीजे की कार को पिकअप से रास्ते में रोककर एक राय मशवरा होकर वादी के भतीजे के साथ गाली गलौच करते हुये मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने के संबंध में थाना शाहबाद पर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। जिसकी विवेचना के क्रम में मुकदमा उपरोक्त में नामित राजकुमार यादव निवासी ग्राम चकरपुर कदीम थाना शाहबाद रामपुर को दिनांक 21.10.25 को गिरफ्तार किया जा चुका है,गुरुवार को थाना शाहबाद, रामपुर पुलिस द्वारा  मुकदमा उपरोक्त मे नामित अन्य अभियुक्त संजीव निवासी ग्राम चकरपुर कदीम थाना शाहबाद, को मुखबिर खास की सूचना पर केसरपुर चीनी मिल से आगे, करीमगंज मोड़ के पास से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी । गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दिलीप कुमार,उपनिरीक्षक अतिशय जैन,आरक्षी नफासत अली,आरक्षी मुकुल चैधरी शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |