शाहबाद: मारपीट के आरोप में पुलिस ने तीन के खिलाफ की रिपोर्ट
October 23, 2025
शाहबाद। ग्राम मधुकर निवासी भगवान दास पुत्र करन सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर ताराचंद और उसके दो बेटे राज बाबू और भूरा पर आरोप लगाया है कि तीनों ने उसकी भतीजी के बारे में जब कुछ उल्टा सीधा बोला तब विरोध करने पर तीनों ने उसे गंदी-गंदी गालियां देते हुए उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर ताराचंद और उसके दोनों बेटे भूरा और राज बाबू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर अपनी आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
.jpg)