मैनपुरीः घर में घुसकर दंपति के साथ मारपीट! पीड़ित ने पुलिस पर एफआईआर ना लिखने का लगाया आरोप
October 23, 2025
मैनपुरी। थाना विछवां क्षेत्र के गांव साडिया निवासिनी पूनम देवी पत्नी ध्रुव सिंह ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया 20 अक्टूबर 2025 को करीब 5रू00 बजे अपने घर पर मौजूद थी। पड़ोस के रहने वाले विपिन कुमार पुत्र वीर सिंह, आदित्य कुमार, प्रबल पुत्र विपिन कुमार आदि लोग मेरे घर पर आकर गंदी-गंदी गालियां देने लगे। जब मैंने विरोध किया तो लाठी डंडा व कुल्हाड़ी लेकर मारपीट करने लगे। इसी बीच मेरे पति मुझे बचाने आ गए। उक्त लोगों ने मुझे बाल पड़कर जमीन में पटक दिया। जैसे ही मैं अपने घर के कमरे में घुस गई। उक्त लोगों के द्वारा कमरे में घुसकर मेरे साथ मारपीट की गयी। उन लोगों ने मेरे पति के सिर में कुल्हाड़ी से वार किया। जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आई हैं। मारपीट में पति के एक हाथ की हड्डी भी टूट गई साथ ही शरीर में गंभीर चोटें आई हैं। पीड़िता ने कहा मैंने मामले की शिकायत थाने पर की। लेकिन 3 दिन बीत जाने के बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। मेरे पति का इलाज जिला अस्पताल मैनपुरी में चल रहा है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक मैनपुरी से न्याय की मांग की है।
