Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीतः जिलेभर में धूमधाम एवं हर्षोल्लास से मनाया गया भैया दूज पर्व ! भाई-बहन के स्नेह की झलक, शहर और गांवों में धूमधाम से मनाया गया पर्व


पीलीभीत। भाई-बहन के अटूट स्नेह और प्रेम का पर्व भैया दूज शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र और खुशहाली की कामना की, जबकि भाइयों ने बहनों को उपहार देकर इस पर्व को और भी यादगार बनाया।

भाई-बहन के इस खास दिन को और यादगार बनाने के लिए बहनों ने उपहारों की खरीदारी की। कई बहनों ने हाथों में मेहंदी भी लगवाई। इस बार भैया दूज पर नारियल के सूखे गोले के दामों में लगभग 40 प्रतिशत की वृद्धि देखने को मिली, जिससे बाजार और छोटी दुकानों में सूखे गोले की शॉर्टेज हो गई। कई दुकानदार लटके हुए खंडित गोले भी भारी भरकम दाम में बेचते नजर आए। मिठाई की दुकानों पर भी इस अवसर पर ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ी। गांवों में सुबह-सुबह से ही उत्सव की रौनक दिखने लगी। बहनों ने स्नान और पूजा के बाद भाइयों के माथे पर तिलक लगाया और आरती उतारी। इसके बाद भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर स्नेह भरे इस पर्व को यादगार बनाया। आसपास के कॉलोनी और गांवों में महिलाएं घर-आंगन को सजाने में जुटी रहीं। मिठाइयों की खुशबू और रंगोली ने माहौल को उल्लासमय बना दिया। स्थानीय ग्रामीण महिलाओं ने बताया कि भैया दूज केवल एक धार्मिक रस्म नहीं है, बल्कि यह भाई-बहन के रिश्ते को मजबूती देने वाला पर्व है। यह परंपरा वर्षों से सामाजिक एकता और पारिवारिक स्नेह को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। महिलाओं ने कहा कि हर साल की तरह इस बार भी उन्होंने विधिवत पूजा कर भाई के माथे पर तिलक लगाया और परिवार की खुशहाली की कामना की।

भैया दूज की विशेषता यह है कि यह पर्व भाई-बहन के आपसी स्नेह और पारिवारिक एकता को प्रदर्शित करता है। साथ ही यह पर्व महिलाओं और बच्चों के लिए पारिवारिक और सांस्कृतिक मूल्यों को समझने का अवसर भी प्रदान करता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |