Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीतः घर की झालर ठीक करते समय करंट लगने से युवक की मौत, दीपावली पर मातम में बदला घर का माहौल! बीसलपुर में करंट हादसे से गमगीन हुआ परिवार, पत्नी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल


बीसलपुर। दीपावली की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं जब एक युवक की अपने ही घर में झालर ठीक करते समय बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। हादसे से पूरे परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।कोतवाली क्षेत्र के गांव पकड़िया बिंदुआ निवासी मुकेश कुमार (35 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय मनीराम गुरुवार को अपने घर पर दीपावली के लिए लगी झालर में खराबी आने पर उसे ठीक कर रहे थे। इसी दौरान अचानक करंट लग गया और वे मौके पर ही गिर पड़े। परिवारजन जब तक कुछ समझ पाते, तब तक उनकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक की पत्नी सपना देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं उनके दो छोटे बच्चों परीक्षा (6 वर्ष) और विराज (3 वर्ष) के सिर से पिता का साया उठ गया है।

ग्रामीणों ने बताया कि मुकेश स्वभाव से मिलनसार व्यक्ति थे और परिवार के इकलौते सहारा थे। त्योहार के मौके पर घर की खुशियां मातम में बदल जाने से गांव का माहौल गमगीन हो गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |