Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

दिल्ली में 'गलाघोंटू गैंग' का बदमाश एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार


दिल्ली पुलिस की साउथ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने 'गलाघोंटू गैंग' के एक कुख्यात सदस्य को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार बदमाश की पहचान हिमांशु के रूप में हुई है, जो मुठभेड़ में घायल हो गया है और उसके पैर में गोली लगी है।

हिमांशु पर आरोप है कि उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर बीते 22 अक्टूबर को पुल प्रहलादपुर इलाके में एक डोमिनोज के डिलीवरी बॉय को निशाना बनाया था। इन्होंने स्कूटी पर जा रहे डिलीवरी बॉय का गला चोक कर उससे लूटपाट की थी।

इस घटना का संज्ञान खुद दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने लिया था, जिसके बाद पुल प्रहलादपुर थाने के SHO को लाइन हाजिर कर दिया गया था। अब इस मामले में मुख्य आरोपी हिमांशु को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया।

एक अन्य खबर में, दिल्ली के रोहिणी में शनिवार सुबह 36 वर्षीय एक ऑटो चालक की उसके पड़ोसी ने अपनी पत्नी के साथ गाली-गलौज करने के कारण कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी। यह घटना सुबह करीब 10 बजे हुई जब सावदा निवासी दुलार हलदर और उसके पड़ोसी अजय (32) के बीच हाथापाई हो गई।

पुलिस के अनुसार, पश्चिम बंगाल के फरक्का निवासी हलदर ने कथित तौर पर अजय की पत्नी के साथ गाली-गलौज की, जिससे विवाद शुरू हो गया और अंततः हाथापाई में तब्दील हो गया। हाथापाई के दौरान अजय ने कथित तौर पर हलदर का गला घोंट दिया, जिससे वह बेहोश हो गया। हलदर को रामा विहार स्थित सिग्नस अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस उपायुक्त (रोहिणी) राजीव रंजन ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 (गैर इरादतन हत्या) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |