Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

महिला डॉक्टर के सुसाइड मामले में दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार


महाराष्ट्र के सातारा जिले में एक सरकारी महिला चिकित्सक की ‘आत्महत्या’ से जुड़े मामले में पुलिस लगातार एक्शन ले रही है। इस मामले में पुलिस ने पहले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं अब दूसरे आरोपी पुलिस उपनिरीक्षक गोपाल बदाने को भी पुलिस ने शनिवार शाम को गिरफ्तार कर लिया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने इस गिरफ्तारी के बारे में जानकारी दी। फिलहाल दोनों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

पुलिस अधिकारी ने गिरफ्तारी के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी पुलिस उपनिरीक्षक गोपाल बदाने और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया था, जिसके बाद से ही गोपाल बदाने लगातार फरार चल था। अधिकारी के मुताबिक, गोपाल बदाने ने फलटण ग्रामीण पुलिस थाने में आत्मसमर्पण कर दिया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इससे पहले दिन में पुलिस ने 28 वर्षीय महिला डॉक्टर की कथित आत्महत्या के सिलसिले में सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रशांत बांकर को गिरफ्तार किया था।

बता दें कि मध्य महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र के बीड जिले की रहने वाली और सातारा जिले के एक सरकारी अस्पताल में कार्यरत महिला डॉक्टर गुरुवार रात फलटण कस्बे के एक होटल के कमरे में फंदे से लटकी मिली थी। महिला डॉक्टर ने अपनी हथेली पर लिखे ‘सुसाइड नोट’ में दो लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। महिला ने आरोप लगाते हुए लिखा था कि पुलिस उपनिरीक्षक गोपाल बदाने ने कई बार उसके साथ बलात्कार किया, जबकि प्रशांत बांकर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था।

महिला का शव मिलने के बाद पुलिस ने उसकी हथेली पर सुसाइड नोट लिखा हुआ पाया। सुसाइट नोट के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ फलटण में बलात्कार और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया। इसके बाद से ही पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही थी। फिलहाल पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, प्रशांत बांकर उस मकान के मालिक का बेटा है, जहां महिला डॉक्टर रहती थी। वहीं जांच ​​के दौरान मामले में नाम सामने आने के बाद गोपाल बदाने को सेवा से निलंबित कर दिया गया था।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |