Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

दिल्ली की गुलाबी ठंड में घुला प्रदूषण, कल हो सकती है कृत्रिम बारिश


देश की राजधानी दिल्ली में एक तरफ जहां हवा गुणवत्ता को ठीक करने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ छठ पर्व की भव्य तैयारियां भी चल रही हैं। CPCB के अनुसार, इंडिया गेट और आस-पास के इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 325 है। यानी हवा 'बहुत खराब' श्रेणी में है। दिल्ली में सबसे खराब AQI आनंद विहार (430) और वज़ीरपुर (403) में रिकॉर्ड किया गया, जो 'गंभीर' श्रेणी में आता है। पूरे शहर का ओवरऑल AQI 322 (बहुत खराब) है।

NCR के बाकी इलाकों में भी यही हाल है। नोएडा का AQI 353 (बहुत खराब), गाजियाबाद का AQI 310 (बहुत खराब), गुरुग्राम का AQI 247 (खराब) और फरीदाबाद का AQI 198 (मध्यम) दर्ज किया गया है।

दिल्ली में मौसम अनुकूल रहा तो 27 या 28 अक्टूबर में कभी भी आर्टिफिशियल रेन हो सकती है। इस बीच, दिल्ली में महापर्व छठ की तैयारियां पूरे जोर-शोर से चल रही हैं। यमुना किनारे वासुदेव घाट को इस बार भव्य तरीके से सजाया जा रहा है। हर जिले में मॉडर्न घाट बनाया गया है। यमुना किनारे बड़े-बड़े टेंट लगे हैं। बड़ी स्क्रीन है, जहां पर छठ को लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

घाट को JCB मशीनों से समतल करके, साफ-सफाई और खूबसूरती पर खास ध्यान दिया गया है। घाट को खूबसूरत लाइटों से जगमग कर दिया गया है। यहां लाखों श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्था की गई है। बड़े-बड़े चेंजिंग रूम बनाए गए हैं।

वहीं, दिल्ली-NCR में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदल रहा है, जिससे सुबह और रात के समय ठंडक का अहसास बढ़ गया है। हालांकि, दिन में अभी भी हल्की गर्मी महसूस हो रही है। 26 अक्टूबर को न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |