शाहबाद: नगर में मनाया गया भाई बहनों का पवित्र त्यौहार भैया दूज
October 23, 2025
शाहबाद । भाई बहनों का पवित्र त्यौहार भैया दूज नगर शाहबाद में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया । बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी आयु, सुख और खुशहाली की कामना की। भाई-बहनों के प्यार और सुरक्षा का पर्व भैया दूज, दिपावली के बाद मनाया जाता है। इस दिन बहनों ने अपने भाई की लंबी उम्र, सुख और खुशहाली की कामना की और भाई ने उन्हें उपहार दिए। एक दूसरे के चेहरे पर प्रसन्नता देखकर परिवार में हंसी और खुशी का माहौल दिखाई दिया।
