बाराबंकी। जिले में बुधवार की शाम हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
पहला हादसा फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के वहावपुर गांव में हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 20 वर्षीय अमन कुमार पुत्र हंशराज निवासी ग्राम खदरा की मौत हो गई, जबकि उसका साथी वीरू पुत्र नगेशर गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की मदद से दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने अमन को मृत घोषित कर दिया। वीरू का इलाज जारी है। अमन की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।दूसरा हादसा रामनगर थाना क्षेत्र के नचना गांव के पास बहराइचदृबाराबंकी हाईवे पर हुआ। यहां रोडवेज बस की टक्कर से सआदतगंज निवासी 33 वर्षीय मोहम्मद रिजवान पुत्र नसीर की मौत हो गई। बताया जाता है कि रिजवान चूड़ी का थोक व्यापारी था और किसी कार्य से बाहर जा रहा था। दोनों हादसों के बाद मृतकों के घरों में मातम छाया हुआ है। पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है।
.jpg)