बाराबंकीः उधार सामान न देना पड़ा महंगा, चले लाठी डंडे में दो घायल
October 23, 2025
मसौली/बाराबंकी। थाना क्षेत्र के कस्बा त्रिलोकपुर में पुलिस चैकी से कुछ ही दूरी पर स्थिति अंग्रेजी शराब की दुकान के निकट एक गुमटी पर उधार सामान लेने को लेकर उत्पन्न हुए विवाद में एक पक्ष ने दर्जनों साथियों के साथ दूसरे पक्ष पर लाठी डंडों से हमला बोल दिया। जिसमे सचिन गम्भीर रूप से घायल हो गया।हालांकि मारपीट में दूसरे पक्ष से भी एक व्यक्ति घायल हो गया। मसौली पुलिस ने घायलों को सीएचसी बड़ागांव में भर्ती करवाया है जहां प्राथमिक उपचार के बाद सचिन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने सचिन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। थाना क्षेत्र मसौली के कस्बा त्रिलोकपुर चैकी में बुधवार की देर शाम को उधार समान न देने दुकानदार की दर्जनों लोगों ने लाठी डंडों से हमला कर दिया जिससे कस्बे में अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। दो पक्षों के हमले में घायल सचिन यादव पुत्र रमाकांत यादव उम्र 22 वर्ष को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।जबकि दूसरे पक्ष के अजय कुमार पुत्र स्वर्गीय शिवलाल उम्र 25 वर्ष भी घायल था जिसको इलाज के लिए सीएचसी भेजा गया था।पूरा मामला कस्बे में अंग्रेजी शराब ठेके के बगल में लकड़ी की गुमटी में नमकीन, पानी के गिलास की दुकान चलाने वाले कस्बा निवासी पीड़ित सचिन ने दी तहरीर में कहा कि बुधवार की देर शाम को दीपराज, रत्नेश पुत्रगण शिवलाल उधार सामान मांगने लगे। दुकानदार सचिन द्वारा उधार सामान न देने पर दबंग भाई गाली-गलौज करते हुए चले गए।लेकिन कुछ देर बाद विपक्षी दर्जनों साथियों के साथ दुकान पर आ धमके और लाठी-डंडों से हमला बोल दिया।जिसमें सचिन गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि कस्बे के दीपक का आरोप है कि छोटे भाई दीपराज व रितेश खेत वापस आ रहे थे तभी पुरानी रजिश को रखते हुए, सचिन पुत्र रमाकांत जो कि अंग्रेजी शराब की दुकान के पास गुमटी संचालित करता है। वहीं पर अपने साथियों के साथ मिलकर घात लगाए बैठे थे। जिसमें मसौली थाना क्षेत्र के केसरीपुर गांव सुनील चैहान पुत्र भारत चैहान, राजकुमार पुत्र राजित राम मनोज पुत्र जयकरण मंटू पुत्र जयकरण लवकुश पुत्र स्वामी दयाल धीरज पुत्र राजेश उर्फ लाला मनीष पुत्र भरत लाल कई अन्य अज्ञात लोगों ने भाइयों को दौड़ाकरलाठी डंडों से मारा पीटा जिससे हमारे भाई रितेश के सिर में चोट लगी है। बचाव के लिए लोग कस्बे के केशव राम के घर में रत्नेश व दीपराज घुस गये। तो विपक्षियों ने भद्दी भद्दी गाली देते हुए उसको भी लाठी डंडों से मारने पीटने लगे तभी विपक्षी सचिन यादव धारदार हथियार लेकर छोटे भाई पर हमला बोल दिया जिसमें सिर में गंभीर चोट आई है। दोनों पक्षों द्वारा मसौली पुलिस को तहरीर देने की बात कही गई है। जिस पर प्रभारी निरीक्षक अमित प्रातप सिंह ने बताया कि शराब की दुकान के पास दुकान है उसी पर उधार समान को लेकर हुए विवाद में सचिन घायल हुआ है।जिसकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
.jpg)