बाराबंकीः पिता की मौत से आहत, छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान
October 29, 2025
फतेहपुर/ बाराबंकी। कोतवाली क्षेत्र के दिकोलिया गांव में बुधवार को एक हाई स्कूल की छात्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। किशोरी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।जानकारी के अनुसार, लक्ष्मी (15 वर्ष) पुत्री स्वर्गीय अमृतलाल, निवासी दिकोलिया गांव, बुधवार दोपहर अपने घर के अंदर कमरे में छत के कुंडे से दुपट्टे के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब परिजनों ने उसे लटकता देखा तो घर में चीख-पुकार मच गई।सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक बेचू सिंह यादव ने बताया कि पिता की मृत्यु के बाद से किशोरी मानसिक रूप से परेशान रहती थी। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।ग्रामीणों के अनुसार, लक्ष्मी मेहनती और पढ़ाई में होनहार थी, लेकिन पिता के निधन के बाद से वह गुमसुम रहने लगी थी। उसकी अचानक मौत ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया है।
.jpg)