Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बाराबंकीः देवा घूमने आए नट समुदाय के दो पक्षों में खूनी संघर्ष! घायल युवक की मौत, दो आरोपी गिरफ्तार


देवा/बाराबंकी। देवा मजार की पवित्र नगरी में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब घूमने आए नट समुदाय के दो पक्षों के बीच मामूली कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गई। लाठी-डंडों से हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।जानकारी के अनुसार, लखनऊ के महिगवां थाना क्षेत्र के पुहुकपुर गांव निवासी श्याम कुमार (35) पुत्र चंद्रपाल अपने परिवार के साथ देवा मजार घूमने आया था। कर्बला के पास उसका परिवार डेरा डाले हुए था। इसी दौरान वहीं पर लखनऊ के भैंसामऊ (थाना बक्शी का तालाब) निवासी लखन और उमेश भी अपने साथियों के साथ रुके हुए थे।बीते रविवार को किसी मामूली बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि लखन, टऊआ (भैंसामऊ), गुड्डू और संदीप (पुहुकपुर) ने मिलकर श्याम पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।परिजन उसे पहले बाराबंकी के एक निजी अस्पताल ले गए, जहाँ से हालत गंभीर होने पर लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही श्याम की मौत हो गई।मृतक की पत्नी उर्मिला देवी की तहरीर पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कस्बा इंचार्ज छट्टू चैधरी ने बताया कि पुलिस ने लखन और उमेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि अन्य दो फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |