Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः नगर निगम मुख्यालय में महापौर ने जनता दरबार में सुनीं 200 से अधिक शिकायतें, तीन कार्य दिवस में कार्रवाई के आदेश


लखनऊ। नगर निगम मुख्यालय में बुधवार को आयोजित जनता दरबार में महापौर सुषमा खर्कवाल ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए तत्काल निर्देश जारी किए। इस मौके पर  कार्यकारिणी उपाध्यक्ष चरणजीत गांधी एवं पार्षदगण भी उपस्थित रहे। इस दौरान नगर निगम से संबंधित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

महापौर के समक्ष लगभग 200 से अधिक नागरिकों ने अपनी शिकायतें प्रस्तुत कीं। इनमें अतिक्रमण, साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति, मार्गप्रकाश (स्ट्रीट लाइट), टैक्स व भवन संबंधित समस्याएं प्रमुख रहीं। महापौर ने सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही तलब किया और आवश्यक निर्देश दिए। 

 महापौर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि जनता दरबार में प्राप्त सभी शिकायतों का तीन कार्य दिवस के भीतर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनता की शिकायतों के समाधान में लापरवाही या देरी किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

इसी दौरान साउथ सिटी क्षेत्र से 50 से अधिक महिलाओं का एक समूह भी जनता दरबार में पहुंचा। उन्होंने अपनी क्षेत्रीय समस्याएं महापौर के समक्ष रखीं। महिलाओं की प्रमुख शिकायत थी कि उनके क्षेत्र में स्ट्रीट लाइटें लंबे समय से खराब हैं और साफ-सफाई का कार्य नियमित रूप से नहीं हो रहा है। महापौर ने उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और मौके पर ही अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |