Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठी: पुलिस ने की बडी कार्यवाही! एटीएम कार्ड से धोखाधड़ी कर रूपये निकालने वाले गिरफ्तार


अमेठी। जनपद की अमेठी कोतवाली पुलिस ने बडी कार्यवाही करते हुये एटीम बूथ पर एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी कर लोगों के रूपये निकालने वाले अन्तर्जनपदीय तीन अभियुक्तो को गिरफ्तार का सलाखो के पीछे भेज दिया है। एसपी श्रीमती अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में एवं एएसपी ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना अमेठी पुलिस मुखबिर की सूचना पर 01 मोटरसाइकिल के साथ खड़े तीन अभियुक्तों नाजिम अली पुत्र समून खान निवासी ग्राम तिलौरी थाना लीलापुर जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 40 वर्ष, दिलशाद खान पुत्र निजामुद्दीन निवासी ग्राम तिलौरी थाना लीलापुर जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 26 वर्ष, व .शादाब खाँ पुत्र इरशाद खाँ निवासी ग्राम ननईया थाना उदयपुर जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 21 वर्ष को गिरफ्तार किया । प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार सिंह ने बताया कि तलाशी से अभियुक्त नाजिम अली के कब्जे से विभिन्न बैंकों के 04 एटीएम कार्ड व 9,100 रुपये नकद, दिलशाद खाँ के कब्जे से विभिन्न बैंको के 04 एटीएम कार्ड व 7,120 रुपये, अभियुक्त शादाब खाँ के कब्जे से विभिन्न बैंकों के 02 एटीएम कार्ड व 8,130 रुपये नकद बरामद हुआ । मौके से खड़ी 01 अदद मोटरसाइकिल व बोलेरो गाड़ी के कागज मांगने पर दिखा न सके । बोलेरो की तलाशी से डैशबोर्ड से विभिन्न बैंकों के कुल 06 अदद एटीएम कार्ड व 14,000 रुपये नकद बरामद हुए । वही उन्होने बताया कि   पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि एटीएम बूथों में आने वाले ग्राहकों को चकमा देकर चोरी से उनका एटीएम कार्ड अपने मिलते-जुलते एटीएम कार्ड से बदल लेते थे और पैसा निकासी करते समय उनका पासवर्ड देख लेते थे और बाद में उनके खाते से रुपये निकाल लेते थे । फिर वह लोग अदला-बदली करके बोलेरो में बैठ जाते थे और दूसरे व्यक्ति को दूसरे एटीएम बूथ में भेजकर यही प्रक्रिया अपनाते थे । वही पुलिस अधीक्षक अमेठी द्वारा उक्त सराहनीय कार्य के लिए पुलिस टीम को 10,000 रुपये नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गयी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |