Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अगर डायबिटीज है तो खाना खाने के 30 मिनट बाद जरूर करें ये एक काम


खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी डाइट प्लान को फॉलो करने की वजह से बीते कुछ सालों से डायबिटीज के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बच्चों से लेकर बड़ों तक, ये बीमारी कई लोगों की सेहत पर हमला बोल चुकी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि डायबिटीज पेशेंट्स को वॉक करने की सलाह दी जाती है। आइए जानते हैं कि जिन लोगों को डायबिटीज है, उनके लिए वॉक करने का सही तरीका क्या है...

डॉक्टर संजीव बत्रा के मुताबिक अगर आपको डायबिटीज है, तो आपको खाना खाने के लगभग आधे घंटे के बाद वॉक जरूर करनी चाहिए। डॉक्टर बत्रा ने बताया कि खाना खाने के 30 मिनट बाद से 60 मिनट के बीच में ब्लड में ग्लूकोज पीक पर होता है। यही वजह है कि डायबिटीज पेशेंट्स को खाने के 30 मिनट के बाद लगभग 20-30 मिनट जरूर वॉक करनी चाहिए।'

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक वॉक करने की आदत डायबिटीज पेशेंट्स की सेहत के लिए वरदान साबित हो सकती है। अगर आपको डायबिटीज है, तो हर रोज वॉक करने से मसल्स आपके ब्लड से ग्लूकोज को निकालकर बर्न कर देंगी। वॉक करने से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में काफी मदद मिल सकती है।

वॉक करने से न केवल फिजिकल हेल्थ को बल्कि मेंटल हेल्थ को भी मजबूत बनाया जा सकता है। वॉक करना, हार्ट के लिए, हड्डियों के लिए और पेट के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकता है। वेट लॉस जर्नी को बूस्ट करने के लिए वॉक करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा वॉक करके तनाव को कम करने के साथ-साथ नींद की क्वॉलिटी को भी इम्प्रूव किया जा सकता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |