तिलोई : खुलासा! अन्त्येष्टि स्थल बना भ्रष्टाचार का श्मसान
October 03, 2025
तिलोई/अमेठी। ब्लाक तिलोई की ग्राम पंचायत आशापुर गाड़ी से सरकारी योजना की जमीनी हकीकत उजागर कर चैंकाने वाली तस्वीर सामने आई है। शासन ने गांवों में अंतिम संस्कार हेतु अन्त्येष्टि स्थलों का निर्माण करवाया था।जिससे लोगों को विषय परिस्थितियों में इसकी सुविधाएं मिल सकें। लेकिन अफसोस इस बात है कि लाखों रूपए खर्च कर बने यह अन्त्येष्टि स्थल भ्रष्टाचार के श्मसान बन गए हैं।बात करते हैं क्षेत्र के आशापुर गाड़ी गांव में लाखों रुपए खर्च कर बने अन्त्येष्टि स्थल की जो रखरखाव की कमी के चलते पूरी तरह बदहाल व जर्जर हो गया है। जर्जर चारदीवारी क्षतिग्रस्त मुख्य द्वार, परिसर में जंगली व कंटीली झाड़ियां और सुरक्षित मार्ग का न होना जैसी समस्याओं के कारण यह स्थल खंडहर में तब्दील हो गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार अन्त्येष्टि स्थल तक पहुंचने के लिए कोई सुरक्षित मार्ग नहीं है यह स्थल में पूरी तरह से उपेक्षा का शिकार है।जिससे लोग अंतिम संस्कार के लिए यहां आने से कतराते हैं। आशापुर गाड़ी अन्त्येष्टि स्थल पूरी तरह से वीरान पड़ा है।जिसका उपयोग न के बराबर है।लाखों रूपए की लागत से बना यह स्थल पूरी तरह से जर्जर व बदहाल हो गया है।आशापुर गाड़ी के लोग अंतिम संस्कार के बजाय अब इस अन्त्येष्टि स्थल की बदहाली पर सवाल उठा रहे हैं कि आखिर लाखों रूपए खर्च कर बने इस स्थल की दुर्दशा व बदहाली का आखिर जिम्मेदार कौन है। लोगों का कहना कि यदि इस स्थल का दोबारा जीर्णोद्धार करवा दिया जाए तो अंतिम संस्कार में काफी सहूलियत होगी।
