पीलीभीतः बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद महाराज ने भाजपा संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह से की मुलाकात! दीपावली पर्व पर स्नेहिल भेंट में संगठन की मजबूती व जनसंपर्क अभियान पर हुई चर्चा
October 23, 2025
पीलीभीत। दीपावली के शुभ अवसर पर बरखेड़ा विधायक एवं महामंडलेश्वर स्वामी प्रवक्तानंद महाराज ने लखनऊ स्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह से भेंट की। इस स्नेहिल मुलाकात में विधायक ने धर्मपाल सिंह को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। भेंट के दौरान दोनों नेताओं के बीच संगठन की कार्यप्रणाली, जनसंपर्क अभियानों, कार्यकर्ताओं की भूमिका, तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। विधायक ने कहा कि भाजपा का जनाधार कार्यकर्ताओं की मेहनत और अनुशासन के कारण निरंतर मजबूत हुआ है। इस बीच विधायक स्वामी प्रवक्तानंद महाराज ने बताया कि प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह का मार्गदर्शन पार्टी के लिए प्रेरणास्रोत रहा है, जिसके परिणामस्वरूप संगठन आज गांव-गांव तक सशक्त रूप से स्थापित है। उन्होंने कहा कि ष्संगठन की शक्ति कार्यकर्ताओं के समर्पण से ही आती है, और भाजपा इस सिद्धांत पर निरंतर अग्रसर है। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने आगामी कार्यक्रमों को लेकर सकारात्मक सुझाव साझा किए और संगठन की मजबूती के लिए सामूहिक प्रयासों पर बल दिया। भेंट का पूरा वातावरण सौहार्दपूर्ण और आत्मीय संवाद से परिपूर्ण रहा।
