Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीतः मत्स्य मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद का श्रीपरमअक्रियधाम में हुआ आगमन! महामंडलेश्वर एवं बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद महाराज ने किया भव्य स्वागत


पीलीभीत। दीपावली पर्व पर धार्मिक और विकासात्मक गतिविधियों के समन्वय का अनूठा दृश्य गुरुवार को श्रीपरमअक्रियधाम आश्रम में देखने को मिला। उत्तर प्रदेश सरकार के मत्स्य विभाग के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद गुरुवार को खमरियापुल स्थित श्रीपरमअक्रियधाम आश्रम पहुंचे, जहां उनका स्वागत बरखेड़ा विधायक एवं महामंडलेश्वर स्वामी प्रवक्तानंद महाराज ने पुष्पमालाओं के साथ किया। मंत्री डॉ. निषाद ने आश्रम परिसर स्थित श्री अलखेश्वरनाथ महादेव मंदिर में विधिवत पूजन-अर्चन कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने आश्रम के विभिन्न स्थलों का भ्रमण किया और कहा कि यह स्थान केवल अध्यात्म का ही नहीं, बल्कि जनसेवा, शिक्षा और समाज नचसपजिउमदज का केंद्र बन चुका है।

इस अवसर पर विधायक स्वामी प्रवक्तानंद महाराज ने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए मंत्री से क्षेत्रीय विकास, मत्स्य पालन को बढ़ावा, युवाओं के रोजगार सृजन, तथा ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

मंत्री डॉ. निषाद ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार जनहित के प्रत्येक कार्य को प्राथमिकता से पूरा कर रही है। उन्होंने कहा कि ष्प्रदेश के प्रत्येक गांव तक विकास की रफ्तार पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।ष्आश्रम में मंत्री के स्वागत के दौरान श्रद्धालु, स्थानीय नागरिक और संत समाज के सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए मंत्री के प्रति सम्मान और आस्था व्यक्त की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |