कन्नौज: पीड़ित का प्रार्थना पत्र दिलवाने पर सभासद से दबंगों ने बदलते कर दी धमकी
October 23, 2025
गुरसहायगंज/कन्नौज। नगर पालिका परिषद के बाल्मीकि नगर सभासद द्वारा पीड़ित युवक का शिकायती पत्र कोतवाली में दिलवाना उसे समय महंगा पड़ गया जब दबंगों ने सभासद के दरवाजे पर चढ़कर गाली गलौज करते हुए झगड़े पर आमादा हो गए और जान से मारने की धमकी दी पीड़ित सभासद ने कोतवाली प्रभारी को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है नगर के मोहल्ला किदवई नगर के बाद बाल्मीकि नगर सभासद चरणजीत पुत्र श्री राम द्वारा कोतवाली में दी गई तहरीर में कहा गया है कि गुरुवार की सुबह 10रू30 बजे वह अपने घर में था तभी मोहल्ले के ही तीन युवक अपने अज्ञात साथियों के साथ आए और दरवाजे पर चढ़कर गाली गलौज करते हुए झगड़े पर आमादा हो गए जिसका विरोध करने पर उक्त गणों ने जान से करने सहित फर्जी मुकदमों में फंसने की धमकी दी है पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस द्वारा घटना के संबंध में जांच शुरू कर दी गई है ।
