Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुरः कार्तिक अमावस्या पर आर्य समाज बढ़ैरा में विशेष यज्ञ


बीसलपुर। आर्य समाज बढ़ैरा में शारदीय नवसस्येष्टि (दीपावली) के शुभ अवसर पर विशेष यज्ञ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जो निर्विघ्न संपन्न हुआ। यज्ञ का संचालन ब्रह्मा आचार्य शिशुपाल शास्त्री और सहायक ब्रह्मा आचार्य नरेश आर्य ने किया। यजमान के रूप में भुपेंद्र आर्य उपस्थित रहे।यज्ञ के पश्चात आचार्य शिशुपाल शास्त्री ने दीपावली के वैदिक स्वरूप और उसके महत्व पर विस्तृत प्रवचन दिया। सहायक आचार्य नरेश आर्य ने बताया कि यज्ञ जैसे शुभ कर्म करने से मनुष्य को लक्ष्मी (धन) की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा, ष्यज्ञ को वेद में विष्णु कहा गया है। जहाँ विष्णु की पूजा होती है, वहाँ लक्ष्मी स्वयं आ जाती हैं। अतः हमें यज्ञ जैसे शुभ कर्म अवश्य करने चाहिए।ष्कार्यक्रम में आर्य समाज बढ़ैरा के सदस्य झांझनलाल आर्य, मुरारी लाल आर्य, रामसागर आर्य, चन्द्रपाल आर्य, भोजेंद्रपाल आर्य, ऋषिकांत आर्य, सुरेश आर्य आदि उपस्थित रहे। समापन अवसर पर आचार्य रामबहादुर शास्त्री ने आए हुए अतिथियों का धन्यवाद किया और यजमान को आशीर्वाद देकर उनके जीवन की मंगलकामना की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |