बीसलपुर। नगर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज द्वारा संचालित बालाजी मढ़ी मंदिर पर बुधवार को गोवर्धन पर्व के अवसर पर भव्य अन्नकूट भंडारा आयोजित किया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन भी हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।विद्यालय के प्रबंधक विष्णु कुमार गोयल ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्र के प्रकोप से वृंदावन वासियों की रक्षा के लिए गिरिराज गोवर्धन को अपनी उंगली पर धारण किया था। इसके फलस्वरूप लोगों की सुरक्षा हुई और इसी परंपरा के चलते गोवर्धन पर्व को अन्नकूट पर्व के रूप में मनाने की प्रथा शुरू हुई। उन्होंने बताया कि इस दिन प्रसाद ग्रहण करना विशेष पुण्य का कार्य माना जाता है।
इस अवसर पर विद्यालय के कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार अग्रवाल, प्रधानाचार्य वीरेन्द्र कुमार मिश्र, रामकुमार वर्मा, डॉ. सर्वेश अग्रवाल, धनंजय भदौरिया, राजेश गंगवार, शशि सौरभ, भद्रपाल गंगवार सहित समस्त शिक्षक वर्ग उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर पर्व की खुशी मनाई।
