Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीतः युवक की हत्या, शव गन्ने के खेत में मिला! शराब पीने के दौरान विवाद, परिचित ने जान ले लीय आरोपी फरार


पीलीभीत। हजारा थाना क्षेत्र के ग्राम श्रीनगर में बुधवार सुबह एक युवक रवि कुमार (30 वर्ष) का शव गन्ने के खेत में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। रवि मंगलवार शाम से लापता था। परिजनों ने बताया कि देर रात तक उसकी तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बुधवार सुबह उसकी मोटरसाइकिल गौतम नगर के पास खड़ी मिली, जिससे परिजनों की चिंता और बढ़ गई। इसी दौरान सूचना मिली कि रवि का शव उसके मुर्गी फार्म के पास गन्ने के खेत में पड़ा है।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि रवि की हत्या परिचित हीरालाल ने की। बताया गया कि दोनों ने मंगलवार रात साथ में शराब पी थी और किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर हीरालाल ने रवि पर हमला कर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गया।

सीओ पूरनपुर प्रतीक दहिया ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हो गई और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। ग्रामीणों ने कहा कि रवि मिलनसार और शांत स्वभाव का युवक था। उसकी हत्या से पूरे क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल है। पुलिस ने आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या की गुत्थी सुलझा ली जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |