Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुरः फोटो एडिट कर ब्लैकमेल करने वाले तीन आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे


बीसलपुर। एक युवती को अश्लील फोटो के जरिए ब्लैकमेल करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसके पड़ोसी नितिन कुमार ने तीन वर्ष पूर्व छत से उसकी बेटी की फोटो खींची थीं। बाद में उन फोटोज को एडिट कर व्हाट्सएप पर भेजकर शादी का दबाव बनाया। इनकार करने पर आरोपी ने फोटो वायरल करने की धमकी दी। अब तक जब भी परिवार ने बेटी की शादी तय की, आरोपी ने फोटो भेजकर रिश्ता तुड़वा दिया। आरोपी नितिन के साथ उसके साथी सुनील कुमार पुत्र छेदा लाल और वंशीलाल पुत्र देवीलाल पर भी अश्लील हरकतें करने और धमकाने के आरोप लगे हैं।पुलिस ने तीनों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |