Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुरः बाइक से उछलकर गिरी वृद्ध महिला, अस्पताल में उपचार के दौरान मौत


बीसलपुर। बीसलपुर-बिलसंडा मार्ग पर शुक्रवार को एक दुर्घटना में वृद्ध महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, गांव पहाड़गंज निवासी अकीला बेगम (65 वर्ष) किसी कार्य से बीसलपुर आ रही थीं। उसी दौरान उनके गांव के युवक मोहम्मद अहमद रजा ने बाइक पर उन्हें बैठा लिया। जैसे ही बाइक मानपुर तिराहे के पास पहुंची, अकीला बेगम अचानक संतुलन खोकर सड़क पर गिर गईं।घायल महिला को 108 एंबुलेंस की मदद से नगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |