Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुरः पीडीए की बैठक में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर बना रणनीति खाका


बीसलपुर। प्रगतिशील दल अलायंस (पीडीए) की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष ने की। बैठक में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कार्ययोजना तैयार की गई।

बैठक में मुख्य अतिथि सपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व प्रत्याशी दिव्या गंगवार ने कहा कि “कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं। यदि कार्यकर्ता जन-जन तक सपा की योजनाओं को पहुंचाएं, तो जीत निश्चित है।”

इस अवसर पर पूर्व नगर अध्यक्ष मुकंदर हयात खान, वरिष्ठ नेता हरपाल सिंह लोधी, चैधरी प्रदीप पटेल, गायत्री गंगवार, नफीस अहमद, गालिब हुसैन उर्फ पाली सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे। नेताओं ने भाजपा पर जनता को भ्रमित करने का आरोप लगाते हुए सपा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |