लखनऊ: अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्त किया अस्पताल में हुई मौत
October 07, 2025
लखनऊ। लखनऊ इटौंजा थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया। वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची इटौंजा पुलिस ने घायल को इलाज हेतु पास के अस्पताल में ले जाया गया। जहां हालत गंभीर देखते हुए उसे ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं इटौंजा पुलिस मृतक की शिनाख्त करवाने का प्रयास कर रही है। बता दें कि इटौंजा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग लखनऊ सीतापुर रोड पर सोनितपुर गांव के मोड़ के पास सोमवार की रात को एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची इटौंजा पुलिस ने घायल को इलाज के लिए पास के इटौंजा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया गया। घायल को डॉक्टर ने घायल की हालत गंभीर देखते हुए उसे ट्रामा सेंटर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। जहां पर इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं इस सम्बन्ध में इटौंजा थाना प्रभारी मार्कंडेय यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक की शिनाख्त करवाने का प्रयास किया जा रहा है, सम्भवतः शीघ्र मृतक के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त हो जायेगी।
.jpg)