संग्रामपुरः खाद वितरण हुआ शुरू ,पहुंचे किसान
October 30, 2025
संग्रामपुर/अमेठी। गुरुवार को थाना संग्रामपुर क्षेत्र के सहकारी समिति गोरखापुर डीएपी खाद का वितरण शुरू हो गया डीएपी खाद वितरण सुनकर भारी संख्या में किसान सहकारी समिति गोरखापुर में डीएपी लेने के लिए पहुंचे । क्षेत्र के ग्राम सभा मधुपुर खदरी, बड़गांव, सरैया कनू, गोरखापुर,पुन्नपुर, सहित कई गांव के किसान सुबह से ही केंद्र पर पहुंच गये। आज सुबह से ही रिमझिम बारिश होने के कारण किसान पंक्तिबद्ध ना हो पाए बड़ी मुश्किल से किसानों को खाद नही मिल पाई। किसानों का कहना है कि धान की फसल पकने के बाद बर्बाद हो रही है खेत में ही धान अंकुरित हो रहे हैं अनाज आने की उम्मीद नहीं है लेकिन गेहूं की बुवाई समय से करने की उद्देश्य से डीएपी खाद लेने के लिए केंद्र पर आए हुए हैं। उनका कहना है कि आवश्यकता से बहुत कम खाद केंद्र पर आई है जिससे हम लोग निराश हो रहे हैं। कुछ किसानों ने बताया कि वर्ष में डीएपी की आवश्यकता दो बार ही रहती है धान की रोपाई में और गेहूं की बुवाई में लेकिन सरकार इसमें भी फेल नजर आ रही है। केंद्र प्रभारी निर्भय सिंह ने बताया कि 300 बोरी डीएपी खाद केंद्र पर आई थी जो नियमानुसार वितरित की गई।
