Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

गौरीगंज: श्रीराम कथा अष्टम दिवस! लखन भरत जैसा पवित्र भाई संसार मे नही मिल सकता


गौरीगंज/अमेठी। विधायक राकेश प्रताप सिंह के आवास मंगलम भवन पर चल रही श्रीराम कथा के अष्टम दिवस पर अंतर्राष्ट्रीय कथा व्यास आचार्य शान्तनु जी महाराज ने भरत चरित्र की कथा सुनाते हुये कहा कि ,ष्जग जप राम राम जप जेहि, अर्थात भगवान स्वयं भरत जी का स्मरण करते है मानस में भरत जी को अनेक लोगो ने महिमा मंडित किया है तीर्थराज प्रयाग ने कहा की भरत सब विधि साधु हैं।भगवान ने स्वयं कहा कि लखन भरत जैसा पवित्र भाई संसार मे नही मिल सकता।जनक जी ने सुनैना जी से कहा कि रानी भरत की महिमा राम जानते तो है परंतु वे भी बता नही सकते।भरत जी की साधना को बताते हुये कथा व्यास आचार्य शान्तनु जी महाराज ने कहा कि उनकी कठिन साधना को देखकर बड़े बड़े साधु संत भी उनके पास जाने में घबराते थे स्वयं वसिष्ठ जी भी जाने से कतराते थे। पिता की मृत्यु अवाम भगवान के वन गमन का समाचार मिलने पर भरत जी विह्वल हो गए और विलाप करने लगे माता कैकेई को बहुत बुरा भला कहा है सारी सभा को फटकार लगाई है कौशल्या जी के समझाने पर भरत जी शांत हुए है और सबको आश्वासन फिया है कि हम सबको भगवान से मिलाने ले चलेंगे और पूरी प्रजा भरत जी के साथ भगवान से मिलने चित्रकूट चली है भगवान से मिलन हुआ है भगवान के आदेश से उनकी पादुका सिरोधार्य कर भरत जी अयोध्या वापस आये है और उसी पादुका को सिंहासन पर रखकर अयोध्या के राजकाज को संभाला है इस कारुणिक प्रसंग को सुनकर सम्पूर्ण जनमानस श्रोतासमाज भाव विभोर हो गया सबकी अश्रुधार फुट पड़ी एवं सम्पूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रीराम कथा के आयोजक राकेश प्रताप सिंह ने भक्तों को रोली चंदन का टीका लगाकर स्वागत किया। यजमान ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ आरती पूजन किया।विधायक के बड़े भाई दिनेश प्रताप सिंह ने अतिथियों को प्रभु श्रीराम की प्रतिमा भेंट किया। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |