Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

संग्रामपुर: लोकजन सोशलिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत


संग्रामपुर/अमेठी। गुरुवार को थाना संग्रामपुर क्षेत्र के ठेंगहा बाजार में सामाजिक न्याय एवं अधिकार  महासम्मेलन को सफल बनाने के उद्देश्य से जनसंपर्क करने आये लोकजन सोशलिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय डॉ वीरेंद्र विश्वकर्मा का स्थानीयों ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि आगामी नवंबर 20 25 दिन रविवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में सामाजिक न्याय एवं अधिकार महासम्मेलन कार्यक्रम प्रस्तावित हुआ है इसी कार्यक्रम को लेकर आज अमेठी जिले के विधानसभा अमेठी 186 क्षेत्र के ग्रामसभा सभा ठेंगहा बाजार जनसंपर्क किया गया। उन्होंने बताया कि लोक जन सोशलिस्ट पार्टी महंगाई बेरोजगारी कैसे जनहित मुद्दों पर संघर्ष कर रही है। इन्हीं मुद्दों को लेकर आगामी 9 नवंबर दिन रविवार को कार्यक्रम लखनऊ में आयोजित है इसमें लगभग 10 लाख अधिक लोग एकत्रित हो रहे हैं। इस जनसंपर्क कार्यक्रम में अशोक विश्वकर्मा, राजेश विश्वकर्मा, लालजी मिश्र, मगन सोनी, घनश्याम सोनी, चुन्नू मिश्रा सहित सैकड़ो लोगों ने मिलकर राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |