प्रतापगढ़। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर भारत रत्न सरदार पटेल जी की 150वीं जन्म जयंती समारोह अभियान की जिला योजना बैठक में बतौर मुख्य अतिथि राज्य मंत्री डॉ मयंकेश्वर शरण सिंह पहुंचे।
श्री सिंह ने 31 अक्टूबर से 6 दिसंबर तक चलने वाले सभी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी कार्यकर्ताओं को दी। जिसमें प्रमुख रूप से रन फॉर यूनिटी दौड़, शिक्षण संस्थानों में निबंध,रंगोली एवं चित्रकला प्रतियोगिता, विधानसभा स्तर होने वाली पदयात्रा की जानकारी दी।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव ने की। प्रमुख रूप से जिला प्रभारी कौशलेंद्र सिंह पटेल, सदर विधायक राजेन्द्र कुमार मौर्य, पूर्व जिलाध्यक्ष के० के० सिंह,ओम प्रकाश त्रिपाठी, जिला महामंत्री द्वय राजेश सिंह,पवन गौतम, नेहरू युवा मंडल पूर्व उपाध्यक्ष दिनेश सिंह, नागेश प्रताप सिंह, अभी प्रताप सिंह, जिला मंत्री अजय वर्मा रामजी मिश्र, जिला उपाध्यक्ष राजेश मिश्र, अशोक श्रीवास्तव, अशोक सरोज, सुरेश सिंह, साधु दुबे, देवेश त्रिपाठी, विजय मिश्र, विशाल सिंह, रजत सक्सेना, बद्री गुप्ता, कृपाशंकर गिरी, राकेश सिंह, उदय शंकर पाण्डेय सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
