Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीतः महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि, कहा महर्षि वाल्मीकि जी ने समाज को ज्ञान और संस्कार की राह दिखाई


पीलीभीत। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार आज नकटादाना स्थित के.जी.एन.-2 कॉलोनी में सपा लोकसभा चुनाव कार्यालय पर महर्षि वाल्मीकि जयंती श्रद्धा एवं भक्ति भाव से मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने की। इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने महर्षि वाल्मीकि जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके जीवन और कृतित्व पर प्रकाश डाला।

सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी केवल एक महाकवि ही नहीं, बल्कि एक सांस्कृतिक मार्गदर्शक और धार्मिक प्रेरणा के स्रोत थे। उनका जीवन इस बात का प्रतीक है कि कोई भी व्यक्ति अपने जीवन को ज्ञान, तपस्या और भक्ति के माध्यम से महानता की ओर मोड़ सकता है। उन्होंने रामायण जैसे अमर ग्रंथ की रचना कर भारतीय संस्कृति को नई दिशा दी। कार्यक्रम में सपा जिला महासचिव नफीस अहमद अंसारी ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी का जीवन सिखाता है कि कोई भी व्यक्ति चाहे कितना भी पतित क्यों न हो, तप और भक्ति से महान बन सकता है। वे प्रकृति प्रेमी थे और मानव जीवन के परिवर्तन के प्रतीक बने।

सपा जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र मिश्रा कट्टर, बालकराम सागर, काशीराम सरोज और मखदूम खान ने अपने संबोधन में कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी ने रामायण की रचना कर धर्म, नीति और मर्यादा का मार्ग दिखाया। उन्होंने संस्कृत काव्य में श्लेषालंकार का प्रथम प्रयोग किया और साहित्य में एक नई शैली की नींव रखी। उनके आश्रम में ही माता सीता ने लव-कुश को जन्म दिया और वहीं से उन्होंने रामायण का गान सिखाया।

बरखेड़ा विधानसभा अध्यक्ष धनपति वर्मा एडवोकेट ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी का वास्तविक नाम रत्नाकर था। उन्होंने वर्षों तक कठिन तपस्या की, जिससे उनके शरीर पर चींटियों ने बिल बना लिया। इसी कारण उन्हें वाल्मीकि कहा गया। उनकी तपस्या और आत्मज्ञान की कथा आज भी हर मानव को प्रेरित करती है। कार्यक्रम का संचालन सपा 127 सदर विधानसभा अध्यक्ष इम्तियाज अल्वी ने किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से सपा जिला महासचिव नफीस अहमद अंसारी, सपा जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र मिश्रा कट्टर, मखदूम खान, बालकराम सागर, काशीराम सरोज, अकबर अहमद अंसारी, सतेन्द्र मौर्य, ओमप्रकाश यादव एडवोकेट, अमित पाठक एडवोकेट, धनपति वर्मा एडवोकेट, पूरनपुर विधानसभा अध्यक्ष संजय सिंह यादव, अधिवक्ता सभा जिलाध्यक्ष ज्योति प्रकाश शुक्ला एडवोकेट, मजदूर सभा जिलाध्यक्ष मो. तुफैल अहमद, नरेश कुमार सागर, रामौतार वर्मा, वेद प्रकाश दीक्षित, प्रशांत अवस्थी, अता हुसैन मियां, अफरोज खान, संजय शर्मा, सद्दाम हुसैन, प्रेमपाल, हरीश कुमार शर्मा, पवन शर्मा, आदर्श पांडे एडवोकेट, राजीव कश्यप, राजीव यादव एडवोकेट, रोहिताश कुमार सिंह एडवोकेट, रामू पांडे एडवोकेट, आशीष कुमार एडवोकेट सहित सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों पर चलने का संकल्प,कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने महर्षि वाल्मीकि जी के आदर्शों पर चलने और समाज में समानता, शिक्षा व सद्भाव फैलाने का संकल्प लिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |